इजरायल ने सीरिया के एक गांव को निशाना बनाया है, जिसमें 13 लोगों की मौत हुई है. सीरियाई प्रशासन ने इसे युद्ध अपराध बताया है और कहा है कि इजरायल एक बार फिर पूरे क्षेत्र को अशांत करने और हिंसा की आग भड़काने की कोशिश कर रहा है.
-
दुनिया29 Nov, 202510:24 AMगाजा के बाद एक और मुस्लिम देश पर इजरायल ने किया हमला, 13 की मौत, कई अन्य घायल
-
न्यूज27 Nov, 202503:44 PMगोरखपुर–इज्जतनगर एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, पूर्वांचल पहुंचने का रास्ता हुआ आसान, जानिए समय और रूट की सारिणी
रेलवे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीलीभीत–इज्जतनगर सेक्शन के विस्तार और रूट री–अलाइनमेंट के बाद अब 15009/15010 गोरखपुर–इज्जतनगर एक्सप्रेस नए रूट से चलेगी, जिससे यात्रियों को सीधे गोरखपुर और पूर्वांचल तक पहुंचने में बड़ी राहत मिलेगी. इसको लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने ट्रेन को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाई.
-
न्यूज27 Nov, 202502:58 PMबिहार के बाद अब 'बंगाल मिशन' पर BJP, अमित शाह का नेताओं को खास संदेश, कहा- जहां कम, वहां हम मिशन मोड पर काम करें
अमित शाह ने कहा कि 'अब आगे हम लोगों को बंगाल की लड़ाई के लिए तैयार रहना है.' उन्होंने स्पष्ट नसीहत देते हुए कहा कि 'सभी लोग जहां कम, वहां हम वाले भाव से काम करें. सभी कार्यकर्ता मोड में रहें. जहां भी संगठन कमजोर पड़े, वहां जाकर ताकत बनना है. नेताओं की भूमिका सिर्फ चुनाव लड़ने तक नहीं है.'
-
न्यूज27 Nov, 202511:37 AMVIDEO: अब पछताए क्या होए, जब चिड़िया चुग गई खेत... चुनाव हारते ही भगवान राम की भक्ति में डूबे खेसारी लाल, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे ट्रोल
भोजपुरी सिंगर और अभिनेता खेसारी लाल यादव बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद फिर से चर्चाओं में हैं. सनातन धर्म पर टिप्पणी करने को लेकर पूरे चुनाव में विवादों में घिरे रहे भोजपुरी स्टार अब प्रभु श्री राम की पूजा-अर्चना करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इससे पहले चुनाव के दौरान कई रैलियों में खेसारी लाल यादव लगातार राम मंदिर पर निशाना साधते रहे. उन्होंने राम मंदिर पर कई विवादित बयान दिए.
-
न्यूज26 Nov, 202505:59 PMसीएम पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस की बधाई दी, कहा- हमने कई कानून बनाए हैं, सरकार ज़ीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 'मैं संविधान दिवस की सबको बधाई देता हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संविधान के प्रति लोगों का भाव बढ़ा है. उनके पीएम बनने के बाद इसे एक पर्व के रूप में मनाया जा रहा है. देश में गैर जरूरी कानूनों का समाप्त किया गया. ये वह कानून थे, जिन पर कहीं न कहीं अंग्रेजों का प्रभाव दिखाई देता था.'
-
न्यूज26 Nov, 202505:24 PMपंजाब में बड़े आतंकी साजिश का पर्दाफाश, गोल्डी बराड़ गैंग के 4 शूटर गिरफ्तार, 32 बोर की पिस्तौल और 70 जिंदा कारतूस बरामद
पंजाब पुलिस के मुताबिक, पहले से खबर मिल गई थी कि गोल्डी बराड़ ने अपने इन शूटरों को चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला और पटियाला इलाके में बड़े-बड़े लोगों पर हमला करने का हुक्म दिया है. इस सूचना के बाद पुलिस ने हाईवे के पास एक मकान को चारों तरफ से घेर लिया, जहां ये लोग छिपे हुए थे. जैसे ही पुलिस अंदर घुसी, गैंगस्टरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया.
-
Advertisement
-
न्यूज26 Nov, 202505:05 PMमोदी सरकार ने 2,781 करोड़ रुपए के 'मल्टीट्रैकिंग रेलवे प्रोजेक्ट्स' को दी मंजूरी, देवभूमि द्वारका और द्वारकाधीश मंदिर तक बेहतर होगी कनेक्टिविटी
बता दें कि कनालुस से ओखा (देवभूमि द्वारका) तक मंजूर दोहरीकरण से द्वारकाधीश मंदिर तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे मुख्य तीर्थस्थल तक पहुंच आसान होगी और सौराष्ट्र इलाके के विकास में मदद मिलेगी. वहीं बदलापुर-कर्जत सेक्शन मुंबई सबअर्बन कॉरिडोर का हिस्सा है.
-
न्यूज26 Nov, 202504:42 PMअयोध्या के बाद अब गोवा की बारी, 77 फुट ऊंची 'भगवान राम' की प्रतिमा का पीएम मोदी करेंगे अनावरण, शुरू हुई तैयारी
बता दें कि गोकर्ण पर्तगाली मठ के 550 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री मोदी कांस्य से बनी 77 फुट ऊंची भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. ये प्रतिमा गुजरात की नर्मदा नदी के किनारे बने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तरह होगी. प्रतिमा पर अभी काम जारी है. गोकर्ण पर्तगाली मठ में बनी ये प्रतिमा बेहद खास है, क्योंकि इसका स्वरूप अयोध्या की मूर्ति से काफी मिलता है.'
-
राज्य26 Nov, 202503:27 PMसिर काटने वाले को 1 करोड़ रुपए का इनाम... आगरा में अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने TMC विधायक की खोदी कब्र, कहा- इसी में दफना देंगे
TMC विधायक हुमायूं कबीर के इस कदम का देशभर में विरोध हो रहा है. जिसको लेकर साधु-संतों ने TMC विधायक को धमकी देते हुए कहा है कि '1 करोड़ रूपया देंगे, जो सिर काट के लाएंगे, इसके अलावा उन्हें 4 सोने की चूड़ी भी दी जाएगी. यह बहुत दुख की बात है. ठीक नहीं है. इस बात को फिर विड्रा कर लिया जाना चाहिए, नहीं तो फसाद हो जाएगा.'
-
न्यूज26 Nov, 202501:58 PMजो कुछ होगा करेंगे, लेकिन बंगला खाली नहीं करेंगे... नीतीश सरकार के अल्टीमेटम पर RJD का बयान, कहा- लालू-राबड़ी को अपमानित किया जा रहा
बता दें कि बिहार में एनडीए सरकार बनने के बाद लालू परिवार को पटना के 39, हार्डिंग रोड स्थित नया सरकारी आवास अलॉट किया गया है. इससे पहले लालू परिवार बीते 19 सालों से 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास में रहता है. आवास न खाली किए जाने को लेकर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 'यह द्वेषपूर्ण राजनीति है. सरकार के मन में लालू यादव और राबड़ी देवी के प्रति जहर भरा हुआ है. यही वजह है कि बंगला खाली करने का आदेश दिया गया.'
-
न्यूज26 Nov, 202511:09 AMराम मंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम में क्यों नहीं पहुंचे बजरंग दल के प्रमुख विनय कटियार? सामने आई बड़ी वजह
बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार प्रभु श्री राम मंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि वह नाराज चल रहे थे, लेकिन अब खुद विनय कटियार ने नाराजगी की वजह को खारिज करते हुए बताया कि उन्हें अपने इलाज के लिए कानपुर जाना था, इसलिए वह अयोध्या से निकल आए.
-
न्यूज17 Nov, 202506:15 PMBBD University में सीएम योगी ने निभाई शिक्षक की भूमिका, बोले- भारत में सबसे ज्यादा युवा, हिंदुस्तान ने हर क्षेत्र में लगाई छलांग
सीएम योगी ने कहा कि 'सभी लोग मिलकर जब सामूहिक रूप से प्रयास करेंगे, तो समाधान मिलेगा. जीवन में सदा नया सीखने का अवसर प्राप्त होता है. अलग-अलग सेक्टरों में हमें नए अवसरों को ढूंढने का प्रयास करना चाहिए, कोई भी व्यक्ति अयोग्य नहीं है, बल्कि योग्य योजक चाहिए. संस्थान, बॉस, आचार्य, अभिभावक और व्यक्ति भावी पीढ़ी के लिए योजक बन सकते हैं. जीवन में धैर्य और संतुलन खोए बिना अडिग होकर आगे बढ़ेंगे, तो सफलता कदम चूमेगी.'
-
न्यूज17 Nov, 202501:52 PM'गाय काटने वाला मिले, तो उसकी गर्दन उड़ा दो...' सनातन सम्मलेन में बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर का विवादित बयान, मचा बवाल
बीजेपी विधायक ने कहा कि 'गाय हमारी माता है और हमने कानून हाथ में नहीं लिया है, लेकिन अपनी मां की रक्षा करने का अधिकार हर बच्चे को है. वो ब्रह्मांड की जननी है. गाय देश की मां है. यह वेद में भी कहा गया है, इसलिए कमजोर होने की जरूरत नहीं है.'
-
न्यूज17 Nov, 202501:00 PMमोदी राज में 'बीजेपी' ने 1,654 विधायकों के साथ बनाया नया रिकॉर्ड, 2027 में कांग्रेस का इतिहास भी होगा धराशाई, जानिए कैसे हुआ खेल
बीजेपी नेता और पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने विश्वास जताया है कि अगले दो वर्षों में बीजेपी पूरे देश में 1,800 विधायकों की संख्या को आसानी से पार कर लेगी. मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बीजेपी की इस उड़ान की तुलना कांग्रेस से करते हुए लिखा कि 'इस रफ्तार से बीजेपी अगले 2 सालों में बिना किसी झिझक के 1,800 सीटों का आंकड़ा पार कर जाएगी.'
-
विधानसभा चुनाव17 Nov, 202511:24 AMसीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, बिहार में नई सरकार बनाने की तैयारी हुई तेज, इस दिन हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को कैबिनेट की बैठक खत्म करने के बाद राज भवन जाकर विधिवत राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया. वह 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके शपथ कार्यक्रम की तैयारियां गांधी मैदान में काफी तेजी से चल रही हैं.